Tuesday, July 28, 2009

महिला को सांप ने काटा

राजसमन्द। समीपवर्ती मोही गांव में सोमवार रात्रि को छत पर सोई महिला को सांप ने काट खाया लेकिन परिजनों की सजगता से उसकी जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोही की रेगर बस्ती में रहने वाला अशोक कुमार रेगर एवं उनकी पत्नी बदामीदेवी (26) रात्रि को अपने घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान एक सांप ने बदामीदेवी को काट खाया। इस पर बदामदेवी अचानक चिल्लाई और पति को इसकी जानकारी दी जिस पर आनन फानन में महिला को राजसमन्द के आर.के. राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां तत्काल उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

No comments: