Monday, July 27, 2009

रामेश्वर महादेव में नाव मनोरथ का आयोजन

ÚUæÁâ׋ÎÐ शहर के समीप रामेश्वर महादेव में नाव मनोरथ के तहत सुन्दर कुण्ड निर्मित कर उसमें जलपूरित करने के बाद भगवान भोलेनाथ को नाव में विराजित कर विहार कराया गया। इस दौरान प्रभु श्रीनाथजी को श्रावणी झूले में झुलाया गया। भक्तों ने भगवान शिव व श्रीनाथजी को क्रमश: नाव विहार एवं झुला झुलाकर दर्शनों का लाभ लिया। दोपहर दो बजे हुए मनोरथ के समय से लेकर शाम तक भक्तों का आना जाना लगा रहा। रामेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष जगदीशचन्द्र लड्ढ़ा ने बताया कि नाव मनोरथ के इस आयोजन के सौजन्य विकास समिति कोषाध्यक्ष दिलीप कोठारी थे तथा मंदिर पुजारी दुर्गाप्रसाद के मार्गदर्शन में झांकी सजाई गई। नाव मनोरथ की झांकी पण्डित श्याम लाल सुखवाल ने सजाई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष झूलों की व्यवस्था की गई वहीं सशुल्क चटपटे व्यजंन भी उपलब्ध कराए गए। इधर पुरानी कलेक्ट्री परिसर स्थित विश्वम्भर महादेव में बाबा अमरनाथ की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर ट्रस्ट मण्डल अध्यक्ष डूंगरसिंह कर्णावट, मंत्री रामसहाय विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।

No comments: