Wednesday, September 9, 2009

275 क्विंटल शक्कर जब्त

राजसमंद। रसद विभाग ने बुधवार को बडी कामयाबी हासिल करते हुए साढे नौ लाख रूपए मूल्य की करीब 275 क्विंटल जब्त की। पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद रसद विभाग ने एक दुकान से चीनी जब्त कर आवश्यक वस्तु अघिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला रसद अघिकारी सुभाषचंद्र कुमावत व प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्रसिंह को इस संबंध में मुखबिर से जानकारी मिली थी। इस पर वे तत्काल शहर के नया बाजार स्थित मै. श्रीलाल वर्दीचंद की दुकान पर पहुंचे और जांच-पडताल शुरू कर दी। इस दौरान घर के पीछे बने दुकान के गोदाम में बोरियां नजर आईं।
संदेह होने पर रसद अघिकारी कुमावत ने बोरियां खुलवाई तो उसमें शक्कर भरी हुई थी। फर्म के मालिक चंद्रेश जैन से रिकॉर्ड मांगा गया, जिसमें 273 क्विंटल 25 किलो चीनी होने का उल्लेख था। इसका बाजार मूल्य नौ लाख 30 हजार 675 रूपए आंका गया। कुमावत ने बताया कि सुबह 11.30 बजे से शाम चार बजे तक चली कार्रवाई के बाद दल ने साढे सत्ताईस हजार किलोग्राम चीनी जब्त की।
नहीं था लाइसेंसनियमानुसार कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के दस क्विंटल से कम चीनी ही रख सकता है। गत दिनों राज्य सरकार ने भी जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के आदेश दिए थे। इस पर जिला रसद अघिकारी ने फर्म के खिलाफ आवश्यक वस्तु अघिनियम 1955 की धारा तीन / सात के तहत मामला दर्ज कर लिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन व नियंत्रण आदेश 1980) के खण्ड तीन के तहत लाइसेंस जरूरी होता है।


No comments: