Wednesday, September 2, 2009

सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ें : देवनानी

राजसमन्द। पूर्व उच्च शिक्षा राज्य शिक्षा राज्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पार्टी के नये सदस्यता अभियान में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक जोडे। देवनानी बुधवार को भाजपा शहर मंडल की ओर से आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सदस्य बनाते समय इस बात का ध्यान रखे कि उसमें सभी वर्गों एवं समाजों का प्रतिनिधित्व मिलें। उन्होने सेवानिवृत व्यक्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वालों को भी पार्टी सदस्य बनाने को कहा। इससे पूर्व जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने पार्टी संगठन की गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक गोपालकृष्ण पालीवाल ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बैठक में देवनानी ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, नाथद्वारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भीमसिंह चौहान, जिला मंत्री लक्ष्मण गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, नपा अध्यक्ष अशोक रांका, आमेट पूर्व प्रधान मोहनलाल चंदेल, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्णसिंह राव, आमेट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल बैरागी, अरूण मिश्रा व देवीलाल प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। बैठक संयोजन एडवोकेट गोपालकृष्ण पालीवाल एवं धन्यवाद राजसमन्द शहर मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी मधु प्रकाश लड्ढा ने किया।

No comments: