Thursday, September 17, 2009

मूलभूत सुविधाओं की दरकार

चारभुजा। धार्मिक स्थली के रूप में पहचाना जाने वाला सेवंत्री क्षेत्र विकास की दौड में पिछड गया है। यहां स्थित टेलीफोन एक्सचेंज भी एक वर्ष से बंद पडा हुआ है। गांव में बिजली आपूर्ति भी एक बडी समस्या बनी हुई है। कटौती का समय तय नहीं होने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित होना आम बात है। गांव के सुभाष शर्मा ने बताया कि बडी पंचायत होने के बावजूद यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। मरीजों को राजसमंद या चारभुजा जाने के लिए मजबूर होना पडता है।
यातायात व्यवस्था के नाम पर चारभुजा-सेवंत्री-आमेट के लिए महज दो निजी बसें हैं। यही नहीं, इन स्थानों के बाद आसपास के गांवों में जाने के लिए निजी जीपों का सहारा लेना पडता है। गौरतलब है कि यहां पूर्व में तीन रोडवेज बसें संचालित होती थीं। पानी के लिए भी ग्रामीण परेशान हैं। पानी की कमी का तर्क देकर जलदाय विभाग की ओर से यहां चार-पांच दिन के अंतराल से जलापूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में अध्ययन सुविधा के नाम पर एक माध्यमिक स्तर का विद्यालय है, लेकिन यहां महज दो अध्यापक नियुक्त हैं।

No comments: