Wednesday, September 9, 2009

पत्नी से विवाद पर पति गिरफ्तार

राजसमंद। आमेट पुलिस ने मंगलवार शाम पत्नी से विवाद के आरोप में एक पति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि देवगढ हाल आमेट निवासी गोपाल सिंह की किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन हो गई। दंपती के बीच विवाद बढता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को न्यायिक मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया गया जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

No comments: