Wednesday, September 2, 2009

नगरपालिका का विशेष अभियान शुरू

राजसमन्द। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका राजसमन्द की ओर से विशेष अभियान बुधवार को पालिका परिसर में प्रारंभ हुआ। पालिक आयुक्त नारायणसिंह सान्दू ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के आदेश पर पालिका में विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान 16 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के अन्तर्गत कृषि भूमि पर बसी कोलोनियो के नियमन व पट्टे जारी करना, लीज डीड, नाम हस्तांतरण, लीज राशि जमा करने, सिवायचक भूमि का नामांकरण खोलने, क्षतिग्रस्त सडकों व नालियों की मरम्मत, सार्वजनिक पथ प्रकाश व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था आदि कार्यों का निस्तारण पालिका द्वारा किया जाएगा। उन्होन बताया कि अभियान में छह केम्प आयोजित किए जाएंगे प्रथम केम्प वार्ड नं. 1 से 5 तक के नागरिकों के लिए दो से चार सितम्बर तक चलेगा।

No comments: