Thursday, June 25, 2009

जार सादड़ी से 37 पव्वे शराब बरामद

राजसमन्द। जिले के देलवाड़ा क्षेत्र के जार सादड़ी गांव में अवैध रूप से 37 पव्वे परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह व पुलिस दल जार सादड़ी गांव पहुंचा जहां अवैध रूप से 37 पव्वे शराब ले जा रहे माल सिंह पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब जब्त की। माल सिंह को गुरुवार दिन में अदालत में पेश किया गया।
धोखाधड़ी : दिवेर थाने में मोयणा निवासी शंभू सिंह पुत्र तेज सिंह ने इंदर सिंह पुत्र तेज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर का मामला दर्ज करवाया है।

No comments: