Thursday, June 25, 2009

बरसात की कामना को लेकर कुरज में यज्ञ अनुष्ठान

राजसमन्द। पर्याप्त बरसात की कामना को लेकर गुरुवार को समीपवर्ती कुरज कस्बे में गायत्री प्रज्ञा मण्डल की ओर से यज्ञ अनुष्ठान हुआ।
राजोरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में गुरुवार शाम साढे छह से साढे सात बजे तक एक घंटे तक आयोजित इस अनुष्ठान में गायत्री मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कर पूर्णाहुति दी गई तथा पर्याप्त बरसात एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शांता लाहोटी, कांता राजोरा, मधु गिरि गोस्वामी, शारदा सेन, गीता मंडोवरा, सीता जोशी, सुनीता न्याति सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

No comments: