Thursday, June 25, 2009

बालाजी को 51 किलो आम का भोग

राजसमन्द। शहर के राजनगर क्षेत्र में चारभुजा बडा मंदिर में बालाजी का नाव मनोरथ में श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नाव मनोरथ के तहत भगवान को 51 किलो आम का भोग भी धराया गया। मंदिर के माधवलाल मंत्री ने बताया कि रथयात्रा के उपलक्ष्य में श्री बालाजी मंदिर में नाव मनोरथ का आयोजन हुआ। प्रभु की राम, लक्ष्मण, जानकी व लड्डू भगवान नाव में बिराजे। इस अवसर पर कमल का शृंगार धराया गया। नाव मनोरथ के दर्शनार्थ श्रध्दालु महिला-पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात दस बजे आम प्रसाद का वितरण किया गया।

No comments: