Friday, June 26, 2009

युवक ने आत्म दाह किया

राजसमन्द। जिले के भीम थानान्तर्गत खेताखेडा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने स्वयं के शरीर पर केरोसीन उडेल आग लगा ली जिससे वो झुलस गया। परिजन ईलाज के लिए अजमेर चिकित्सालय ले गए मगर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्राें ने बताया कि खेताखेडा निवासी शंकर सिंह (30) पुत्र दीपसिंह ने गुरूवार को अपने शरीर पर केरोसीन उडेल आग लगा ली जिसकी शुक्रवार को मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सिपुर्द कर दिया।

No comments: