राजसमन्द। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने पेट्रोल-डीजल के बढाए गए दाम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढाकर केन्द्र सर कार ने देश की गरीब जनता के साथ धोखा किया है। जिसका सबसे यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पडेगा। पूर्व सिंचाई राय मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड एवं जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने केन्द्र सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि जनता पहले से ही अघोषित बिजली कटौती एवं महंगाई से जबरदस्त परेशान है ऊपर से पेट्रोल-डीजल के दामाें में बढोतरी आगम मे घी का काम करेगी। जिला उप प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद गौड, महामंत्री सत्यदेव सिह चारण, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, उपप्रधान दिनेश बडाला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, जिला परिषद सदस्य ललित चोरडिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष भानु पालीवाल, मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लङ्ढा, सत्कार प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम पारिक, पार्षद महेन्द्र बाफना, जेपी शर्मा, भूपेन्द्र पालीवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लता मादरेचा, रेलमगरा प्रभारी प्रवीण नन्दवाना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व पार्षद दिनेश पालीवाल, जशोदा वैष्णव, हरिदास वैष्णव, भूपेन्द्र पालीवाल ने पेट्रो पदार्थो में की गई मूल्य वृध्दि तुरंत वापस लेने के साथ ही प्रेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा से इस्तीफा देने की मांग की।
No comments:
Post a Comment