राजसमन्द। आम बजट 2009 को कांग्रेस ने ग्रामीण रोजगारन्मुख बताया तो वहीं भाजपा ने इसे निराशाजनक और महंगाई बढ़ाने वाला बताया है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए गए दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने रोजगार उन्मुखी तथा विकासशील बताया। जिला प्रमुख एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, कांग्रेस नेता हरि सिंह राठौड़ ने कहा कि बजट मं आम जनता के साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान रखते हुए महिलाओं, किसानों एवं श्रमिकों को राहत प्रदान की गई है। इससे राय के साथ हर गांव का विकास तेजी से होगा। जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण हो सकेगा। प्रस्तुत बजट में विशेष रूप से आयकर की सीमा में बढ़ोत्तरी तथा महिलाओं को आयकर सीमा में विशेष छूट एवं किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। नरेगा व इंदिरा आवास योजना के बजट में वृध्दि की गई है। साथ ही अनेक योजनाओं के बजट में वृध्दि कर जनता को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री भैरूलाल जाट, कान सिंह राव, पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी, पंचायत समिति सदस्य खूमसिंह, भीम सिंह चूण्डावत, मान सिंह चौहान, मोतीनाथ चौहान ने केन्द्र सरकार को बधाई प्रेषित की है।
इधर भारतीय जनता पार्टी राजसमंद ने आम बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे महंगाई व बेरोजगारी बढेग़ी एवं आम आदमी को घर खर्च चलाने में परेशानी आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़ ने सरकारी कर्मचारियों व आम जनता के इनकम टेक्स की छूट में मात्र दस हजार रुपए की बढ़ोत्तरी को नाकाफी बताया। बजट में कीमतों को कम करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने बजट को किसान विरोधी कहा। उन्होंने कहा कि बजट में मंदी से उबारने का कोई उपाय नहीं किया गया है। जिला उप प्रमुख नंदलाल सिंघवी ने बजट को देश की जनता के साथ छलावा बताया। उन्होंने सोने-चांदी पर कस्टम डयूटी बढ़ाने की कड़ी आलोचना की। पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने डॉक्टर व वकील पर सर्विस टेक्स लगाने, कपडे व सेट टॉप बॉक्स महंगा करने को जनता पर अनावश्यक भार बताया। शहर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गोड़ ने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था में सुधार का कोई उपाय नहीं किया गया है। इसी प्रकार इनकम टेक्स की सीमा में मात्र दस हजार की बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि इसकी सीमा ढाई लाख रुपए करनी चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने सर्विस टेक्स का दायरा बढ़ाने और मालगाड़ी से सामान भेजने पर सर्विस टैक्स लगाने की आलोचना की। भाजपा राजसमंद ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने से परेशान देश की जनता को बजट से कुछ आशा थी परंतु कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में आम आदमी की तकलीफों को कम करने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसका जवाब देश की जनता उचित समय आने पर देगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गोपाल कृष्णपालीवाल एवं भाजपा के भूपेन्द्र पालीवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए इस बजट में कुछ भी राहत प्रदान नहीं की गई। जिस आयकर से सरचार्ज हटाने की बात की जा रही है उससे छोटे व मध्यम वर्ग को कोई फायदा नहीं होने वाला है। जिला परिषद सदस्य ललित चोरड़िया ने कहा आम बजट से आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बजट पेश होते ही शेयर बाजार में नकारात्मक रूख रहा।

No comments:
Post a Comment