राजसमन्द। जिले के रेलमगरा एवं राजनगर थाना क्षेत्र में जून माह में हुई दुर्घटना के दो मामले दर्ज हुए है।
पुलिस के अनुसार तेजकरण पुत्र सत्यनारायण तेली ने राजनगर थाने में रिपोर्ट दी कि गत 25 जून की सुबह करीब 11 बजे उसके बेटे लोकेश को एक मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार रेलमगरा थाने में जगपुरा निवासी अलीशेर खां पुत्र मेहबूब खां ने रिपोर्ट दी कि जगपुरा निवासी शेरू पुत्र हकीम मुसलमान ने मोटर साइकिल को लापरवाही से चलाते हुए उसके बेटे सैय्यद को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विस्फोटक सामग्री जब्त : जिले की दिवेर थाना पुलिस ने अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक डूंगर सिंह मय जाप्ता ने डांगडी क्षेत्र में गश्त के दोरान अवैध रूप से 11 गुल्ले, 22 टोपियां एवं 70 फीट लम्बी फ्यूज बत्ती परिवहन कर रहे भूरवाड़ा दिवेर निवासी त्रिलोक चंद पुत्र दूधाराम बलाई को गिरफ्तार किया। त्रिलोक चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

No comments:
Post a Comment