राजसमन्द। जिले के भीम थाना क्षेत्र के गोविंदनगर क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रक-जीप भिड़ंत में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि जीप चालक सहित दो जने घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शाम करीब सात बजे हुई दुर्घटना में जीप में सवार बग्गड़ी पाटिया (पाली) निवासी जानका देवी (34) पत्नी विक्रम सिंह, सुशीला देवी तथा जीप चालक भगवान सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को राहगीरों की मदद से भीम चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जानका देवी को अजमेर के लिए रेफर किया। पुलिस के अनुसार अजमेर में उपचार के दौरान जानका देवी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जीप चालक भगवान सिंह की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment