Wednesday, February 10, 2010

कांग्रेस के 4, भाजपा के 3 प्रधान

राजसमंद। पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को जिले की सात पंचायत समितियों में प्रधान के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 4 व भाजपा को 3 सीटों पर सफलता मिली। राजसमंद पंचायत समिति में भाजपा की देऊबाई प्रधान निर्वाचित हुई। देऊ ने कांग्रेस की सीमा कुंवर को तीन मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
कुंभलगढ पंचायत समिति में कांग्रेस के सूरतसिंह दसाणा, खमनोर में कांग्रेस के पुरूषोत्तम माली एवं आमेट पंचायत समिति में भाजपा के कालूलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। रेलमगरा पंचायत समिति में कांग्रेस की रेखा अहीर 13 मतों के साथ प्रधान बनीं जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा की भंवर कुंवर को मात्र 4 मत मिले। देवगढ में कांग्रेस के हमीरसिंह ने 8 मत हासिल कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। इस सीट से भाजपा के कौशलेन्द्रसिंह को 7 मत मिले तथा भीम पंचायत समिति से भाजपा की दीपिका प्रधान निर्वाचित हुई। दीपिका को नौ तथा कांग्रेस की रसियाबाई को सात मत मिले।
माली निर्विरोध निर्वाचित, जुलूस निकालानाथद्वारा। खमनोर पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए बुधवार को कांग्रेस के पुरूषोत्तम माली निर्विरोध निर्वाचित हुए। माली ने निर्वाचन अधिकारी गौरव बजाज के समक्ष प्रधान के लिए नामांकन प्रस्तुत किया। किसी अन्य के आवेदन नहीं करने पर माली के नामांकन पत्र की जांच के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। बाद में माली को शपथ दिलाई गई। माली के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थक झूम उठे और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। फिर जुलूस निकाला गया, जिसमे नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य भंवरसिंह मलीदा, मांगीलाल पालीवाल तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रधान बनने पर हर्ष पंचायत समिति, खमनोर के प्रधान पद पर कांग्रेस के पुरूषोत्तम माली के आसीन होने का कांगे्रसियों ने स्वागत किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर, पालिकाध्यक्ष गीता शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, प्रधान मन्नूदेवी पालीवाल, उप प्रधान रामेश्वर खटीक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, हेमंत दवे, पार्टी प्रवक्ता गणेश वसीटा, पार्षद श्रैणिक जैन आदि ने हर्ष जताया। इधर, नवनिर्वाचित प्रधान पुरूषोत्तम माली ने अपनी जीत के लिये क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि विकास की गति में नए आयाम स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
उमडे ग्रामीणखमनोर। जिला कांगे्रस के महामंत्री पुरूषोत्तम माली के खमनोर प्रधान पद पर आसीन होने से खमनोर कस्बे सहित समीपवर्ती गांवों में हर्ष की लहर छा गई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात माली का कस्बे में जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने ब्रrापुरी, रेगर मोहल्ले, सोनी मोहल्ले एवं बस स्टैण्ड पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जुलूस में खमनोर सहित मोलेला, सेमल, उनवास, सलोदा, मचीन्द, फतहपुर सहित विभिन्न गांवों से बडी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।
देऊ पहली भाजपा प्रधानराजसमन्द पंचायत समिति में एससी महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देऊबाई ने जीत हासिल कर पंचायत समिति में पहली बार 'शुद्ध भाजपा' बोर्ड बनाने का इतिहास रचा। देऊबाई को दस व कांग्रेस प्रत्याशी सीमा कंवर को 7 मत मिले। प्रधान के लिए कुल दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पंचायत समिति के कुल 17 सदस्यों में से भाजपा के 10 व कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।
बंद गाडियों में लाए सदस्यों कोप्रधान पद के लिए अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाघिकारी पंचायत समिति सदस्यों को मतदान के निर्धारित समय पर एकान्तवास से बन्द गाडियों में बैठाकर पूरी सुरक्षा के साथ मतदान स्थल पंचायत समिति कार्यालय परिसर तक लाए तथा मतदान के तुरन्त बाद उसी सुरक्षा के साथ पुन: गाडियों में बैठाकर एकान्तवास ले गए ताकि गुरूवार को होने वाले उपप्रधान के चुनाव तक सदस्यों को कोई दूसरा गुमराह न कर पाए।
रहा मजमाप्रधान पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव को लेकर सुबह नामांकन से परिणाम घोषित होने तक पंचायत समिति कार्यालय के बाहर भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का मजमा रहा। भाजपा की ओर से जहां फरारा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बहादुरसिंह राठौड, पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, सत्यनारायण पूर्बिया, भूपेन्द्र पालीवाल, जवाहर जाट, हितेश पालीवाल सहित अन्य थे तो कांगे्रस के कार्यकर्ता ही पहुंचे थे।
दसाणा बने कुंभलगढ प्रधानकुंभलगढ । कुंभलगढ पंचायत समिति के प्रधान पद पर बुधवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के सूरतसिंह दसाणा निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। पंचायत समिति में कांग्रेस को 13 व भाजपा को चार सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने दसाणा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। जानकारों के अनुसार पंचायत समिति के इतिहास में पहली मर्तबा भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी प्रधान पद के लिए खडा नहीं किया, जिसके चलते सूरतसिंह का एकमात्र नामांकन जमा हुए। दसाणा ने सुबह सवा दस बजे समर्थकों वदरीसिंह खखड व शंभूपुरी गोस्वामी के साथ उपखण्ड अघिकारी भगवतसिंह बारहठ के समक्ष नामांकन पेश किया। सुबह 11 बजे तक किसी अन्य के नामांकन पेश नहीं करने पर जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
दोपहर सवा बजे निर्वाचन अघिकारी ने सूरतसिंह दसाणा के निर्विरोध प्रधान निर्वाचन की घोषणा की गई। बाद में केलवाडा में बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर देवपुरा, कांग्रेस कार्यकर्ता रामलाल सुथार, देवीसिंह, चुन्नीलाल लोहार, लालसिंह झाला, रूपसिंह दसाना सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कुम्भलगढ पंचायत समिति में कांगे्रस को बहुमत मिला था लेकिन राजस्थान पत्रिका में मंगलवार व बुधवार को भूलवश भाजपा को बहुमत मिलना बता दिया गया था।
वदरीसिंह का उप प्रधान बनना तयकांग्रेस कार्यकर्ताओं की करणी पैलेस में बुधवार सुबह बैठक हुई जिसमें विधायक गणेशसिंह परमार ने प्रधान के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा की। प्रधान के निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रधान पद के अन्य दावेदार वरदीसिंह का उपप्रधान बनना तय माना जा रहा है। सूरतसिंह के प्रधान बनने के बाद दो दिन से चल रही उठापटक समाप्त हो गई और बुधवार को वरदीसिंह, सूरतसिंह दसाणा के साथ-साथ रहे। प्रधान पद के एक अन्य दावेदार पूर्व प्रधान किशनलाल गुर्जर बुधवार को कांग्रेस खेमे में कहीं नजर नहीं आए। हां, उनके कुछ समर्थक सुबह करणी पैलेस होटल के बाहर हंगामा करते जरूर नजर आए, लेकिन पुलिस की सख्ती को देखते हुए वहां से खिसक भी लिए।
पंचायत समिति बनी सैनिक छावनीप्रधान के चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। वृत्त निरीक्षक दयाराम फडौदा के नेतृत्व में एमबीसी के 70 जवानों ने परिसर को घेरे में ले लिया। चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध हो जाने से दोपहर डेढ बजे तक सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाएं समाप्त कर दी गई।
करणी पैलेस में खूब हुई आतिशबाजीनवनिर्वाचित प्रधान दसाणा की केलवाडा स्थित होटल करणी पैलेस में सैकडों की संख्या में उपस्थित उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर दसाणा के प्रधान बनने का जश्न मनाया।
दीपिका बनीं भीम प्रधानभीम। प्रधान पद के लिए बुधवार को हुए निर्वाचन में कांग्रेस की रसियाबाई को शिकस्त देते हुए भाजपा की दीपिका रावत ने प्रधान कुर्सी हथिया ली। दसवें प्रधान के रूप में चुनी गई भाजपा की दीपिका को 9 तथा कांग्रेस की रसिया को 7 मत मिले। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाधिकारी सुंदरलाल सोनी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात था।
सुबह दस बजे नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के बाद भाजपा की दीपिका ने नामांकन दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद पहुंची रसियादेवी ने भी दो नामांकन पेश किए। नाम वापसी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल के नेतृत्व में परिस्थितियों पर नजर रखे थे, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक लक्ष्मणसिंह के पुत्र सुदर्शनसिंह के नेतृत्व में मोर्चा संभाले थे। मतदान परिसर के बाहर जमा उत्सुक लोगों में जोड-तोड की चर्चाएं भी थीं। करीब तीन बजे पुलिस जवानों ने अवरोधक लगाकर रास्तों को बंद कर दिया तथा वहां एकत्र भीड को खदेडा। शाम करीब पांच बजे परिणाम की घोषणा में दीपिका को विजयी घोषित किया गया। जीत की घोषणा के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विधायक हरिसंह रावत, पूर्व विधायक बंशीलाल तथा अन्य ने नव निर्वाचित प्रधान को पुष्प मालाओं से लादकर कस्बे में विजयी जुलूस निकाला।]
कांग्रेस के हमीरसिंह बने प्रधानदेवगढ । प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के हमीरसिंह ने भाजपा के कौशलेन्द्रसिंह को एक मत से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। 15 सदस्यों वाली पंचायत समिति में भाजपा व कांग्रेस के सात-सात एवं 1 निर्दलीय सदस्य हमीरसिंह के निर्वाचित होने के बाद निर्दलीय सदस्य को पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत कांग्रेस के पक्ष में करने में सफल रहे। बुधवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर काफिले के साथ साढे दस बजे नामांकन-पत्र निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार शर्मा के समक्ष पेश किया। वहीं, भाजपा की ओर से भी पूर्व मंत्री मानधातासिंह के पुत्र कौशलेन्द्रसिंह ने नामांकन पेश किया।
तीन बजे मतदान के समय पंचायत समिति परिसर के आसपास भाजपा एवं कांग्रेस के समर्थकों की भीड के बीच आमेट रोड से भाजपा के नवनिर्वाचित 7 सदस्यों को दो जीपों में भाजपा नगर अध्यक्ष अजय सोनी एवं केसरीमल कडी सुरक्षा में लेकर पहुंचे। उनके पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। भाजपा सदस्य मतदान कर ही रहे थे कि करीब सवा तीन बजे सात-आठ गाडियों के काफिले के साथ पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस के नवनिर्वाचित 8 सदस्य मतदान के लिए पहुंचे जिन्हें कडी सुरक्षा के बीच तहसील के बरामदे में मतदान के लिए इन्तजार करना पडा। इस बीच बाहर भाजपा एवं कांगे्रस के सदस्य अपने-अपने समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें कई बार पुलिस ने दूर खदेडा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाडियां खडी करने को लेकर पुलिस से भाजपा कार्यकर्ता उलझते रहे। करीब साढे तीन बजे मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के हमीरसिंह के पक्ष में 8 मत एवं कौशलैद्रसिंह के पक्ष में 7 मत की घोष्ाणा की। नवनिर्वाचित प्रधान को कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से लाद कर कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की एवं मिठाई वितरित की।
कुण्डेली का जवान जीताप्रधान हमीरसिंह कुण्डेली गांव के मूल निवासी हैं। उनके समर्थन में गांव से करीब तीन सौ से अधिक लोग नारे लगाते हुए पंचायत समिति कार्यालय के बाहर सुबह दस बजे से ही डटे हुए थे। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक वासुदेव भट्ट, देवगढ थानाधिकारी लीलाधर मालवीय, दिवेर थानाधिकारी भैयालाल आंजना, मेवाड भील कोर के जवान सहित पुलिस लाइन का जाब्ता लगाया गया था।
टेम्पो चालक हैं हमीरसिंहकांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रधान 28 वर्षीय हमीरसिंह आठवीं उत्तीर्ण हैं तथा कुण्डेली से देवगढ के बीच अपना टेम्पो चलाकर आजीविका चलाते हैं।

No comments: