Wednesday, February 10, 2010

शिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

राजसमन्द। उपनगर धोईदा में कैलाश मित्र मण्डल के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। मित्र मण्डल के रामलाल कुमावत ने बताया कि महोत्सव के तहत 12 फरवरी को रात्रि आठ बजे कैलाश चौराहा पर भजन संध्या होगी, जिसमें मध्यप्रदेश के भजन गायक एस. एल. गोयल, राजकुमार मेघवंशी व अन्य गायक भजन प्रस्तुतियां देंगे। श्री कृष्ण ग्रुप सौ फीट रोड की ओर से बालाजी नगर वीर हनुमान मन्दिर स्थित ऊंकारेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गुरूवार को शाम पांच बजे आदर्श नगर राजमहल होटल में त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। ब्रrाकुमारी पूनम बहन ने बताया कि महोत्सव में उदयपुर संभाग की संचालिका रीटा बहन, राजस्थान जयपुर सब जोन की संचालिका राजयोगिनी पूनम दीदी अमृत वचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगी।
चारभुजा। कस्बे के मंडी महादेव में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर में रंगरोगन सहित सफाई अभियान चल रहा है। मंदिर पर विद्युत सज्ाा, तोरणद्वार व गांव तक एक किलोमीटर के मार्ग में रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसी तरह दूधेश्वर महादेव पाल पर भी मंदिर में रात्रि जागरण व भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे।
महाशिवरात्रि पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त जिला मजिस्ट्रेट ओंकारसिंह ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार उपखण्ड नाथद्वारा, राजसमन्द, रेलमगरा, भीम, कुम्भलगढ एवं आमेट सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, राजसमन्द, रेलमगरा, देवगढ एवं आमेट को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र संबंधित तहसील के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट आवंटित क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

No comments: