Monday, February 22, 2010

खाट से बांधकर ले जाने का प्रयास

देवगढ। दिवेर थाना क्षेत्र के मादा की बस्सी गांव में बीती रात गांव के एक वृद्ध को खेत पर सोते समय दो व्यक्तियों ने खाट पर बांधकर उठा ले जाने का प्रयास किया। इस बीच जाग हो जाने पर 30-40 फीट दूर खाट छोड भागे। मामले का पता सुबह चला जब वृद्ध घर नहीं पहुंचा।
इस पर परिवार वालों ने खोजबीन की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडित को आजाद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
घटना के अनुसार निवर्तमान सरपंच के भाई मांगीलाल पुत्र घीसूलाल माली रविवार रात खेत पर बोई धनिये की फसल की रखवाली के लिए ओडी में खाट पर सो रहे थे, जहां रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गांव के छगनलाल पुत्र शेषु माली व अज्ञात व्यक्ति पहुंचे, जिन्होंने उनके दोनो हाथ रस्सी से बांधकर शरीर पर कम्बल ओढा दिया और उसकी पगडी से चारों तरफ से बांधकर उठा ले गए।
ओडी के समीप लोहे की फाटक की आवाज आई और दोनो व्यक्ति खाट सहित उसे छोड भाग खडे हुए। घटना की सूचना सुबह 6 बजे मांगीलाल के घर नहीं पहंुचने पर परिवार वालों ने खोजबीन की। जानकारी मिलने पर गांव के सैकडों महिला-पुरूष मौके पर पहंुचे।
इस संबंध में दिवेर पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खाट पर बंधे मांगीलाल के हाथ-पैर खोलकर उसे आजाद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी छगनलाल को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुरानी रंजिश
ग्रामीणों ने बताया कि मादा की बस्सी गांव में माली समाज ने निवर्तमान सरपंच एवं उसके परिवार को समाज से अलग कर रखा है। छह-सात माह पूर्व हटवाए गए अतिक्रमण को लेकर

No comments: