Monday, February 8, 2010

खण्डेल के युवक की मुम्बई में मृत्यु

कुंवारिया। समीपवर्ती खण्डेल गांव के एक युवक की मुम्बई में छत से गिरने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार खण्डेल निवासी मदनलाल लोहार (34) रविवार को दिन में मुम्बई में फर्नीचर का कार्य करते समय छत की खिडकी से गिर गया।
छत से गिरने से मदन के सिर में गम्भीर में चोट पहुंची जिससे उसकी मृत्यु हो गई। खण्डेल के युवक की मुम्बई में मृत्यु होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

No comments: