Wednesday, February 10, 2010

महिला सदस्य को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

जिला प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा की एक महिला सदस्य को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस दखल से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक सी.पी. शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। जिला परिषद के वार्ड 14 से विजयी भाजपा की श्रीमती गणेशी देवी गुर्जर अन्य सदस्यों के साथ मतदान कर बाहर निकली तो उनके पति छोगालाल गुर्जर ने उनसे बात करनी चाही तो भाजपा नेताओं ने उन्हें रोका तथा उनके साथ भेजने से इंकार कर दिया। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवकीनंदन गुर्जर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तू तू- मैं मैं हो गई। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, भाजपा चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर, पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पुरोहित आदि भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी के सदस्यों को वाहन में बैठाकर ले जाने लगे तो कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर, हरिसिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सनाढ्य एवं पार्षद चुन्नीलाल पंचोली आदि ने वाहन को रोकने का प्रयास किया इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर वाहन को निकाला। कांग्रेस नेताओं ने वाहन को रोकने के लिए सामने खड़े हो दीवार बना ली लेकिन पुलिस जाप्ते ने उन्हें हटा दिया वरना बड़ी दुर्घटना होने में कोई कसर बाकी नहीं रही थी। भाजपा सदस्यों के चले जाने के बाद कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर एवं राजसमंद डिप्टी के बीच बोलचाल हो गई जो करीब 20-25 मिनट जारी रही। इस दौरान पुलिस रवैये को लेकर गुर्जर आक्रोश व्यक्त करते रहे। कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के साथ भाजपा सदस्य गणेशी देवी गुर्जर के पति छोगालाल गुर्जर कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और अनुरोध किया कि उनकी पत्नी को जबरन कैद कर रखा है उसे मुक्त करवाया जाए। इधर दूसरी ओर छोगालाल के परिजन विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और बताया कि छोगालाल का कांग्रेस नेता अपहरण कर ले गए है। उसे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया जाए ताकि वृद्ध माता-पिता की परेशानी कम हो और वह तनाव मुक्त हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दुव्र्यवहार की कड़ी निंदाराजसमंद। भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रमुख चुनाव के समय कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्रता की कड़े शब्दों में भत्र्सना की है। घटनास्थल पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, महामंत्री महेश पालीवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढ़ा ने संयुक्त बयान जारी किया कि नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य श्रीमती गणेशी से कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर एवं करीब सौ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुव्र्यवहार कर रास्ता रोक लिया। कांग्रेसी नेताओं की इस तरह की अभद्रता निंदनीय है। बयान में जाहिर किया कि कांग्रेस शासन के घमण्ड में कांग्रेसी नेता माफिया गिरोह की तरह हरकते कर रहे है। भाजपा यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा ने कांग्रेसी नेता द्वारा पुलिस के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दो का भी कड़े शब्दों में निंदा की है।

No comments: