Sunday, March 22, 2009

गेर नर्तकों ने किया भाव विभोर

राजसमन्द। शहर के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दशामाता पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार रात को गेर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी एवं विशिष्ट अतिथि मार्बल व्यवसायी जयपाल शर्मा रहे।
रात करीब नौ बजे से विद्युत साा से सजित पाण्डाल में ढोल, थाली-मांदल की संगत कर रंग-बिरंगी पौशाकों में सजित गेरियों ने गेर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुष्पेन्द्र मादरेचा, राजेन्द्र लडढा की मनोरंजक एवं प्रेरित करती उदघोष से समां बंध गया। कार्यक्रम के दौरान नाथद्वारा की धाका-धीक-धमाका टीम ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र लङ्ढा ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन बाल कलाकार सहित 21 गेर नर्तकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं मंदिर कर्मचारियों को पोशाके प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाटी ने कहा कि लुप्त होती लोकरंजन की विधाओं में से एक गेर नृत्य के संरक्षण के लिए पिछले 50 वर्षो से मंदिर समिति द्वारा प्रतियोगिता के रूप में आयोजित करना अनुपम कार्य है। इससे पहले शनिवार दिन में मंदिर समिति साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें वर्ष 2008-09 का वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय विवरण और 2009-10 की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।

No comments: