Sunday, March 29, 2009

राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम : रासासिंह

राजसमन्द। राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम है और जनता का आशीर्वाद मिला तो मन, कर्म और वचन से जनता की अपेक्षाआें पर खरा उतरने की कौशिश करूंगा। उक्त विचार राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत ने रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि जीत का सारा दारोमदार संगठन के कार्यकर्ताआें पर निर्भर करता है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि कार्यकर्ताआें के बताए कार्यों को प्राथमिकता दूं। मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधुप्रकाश लङ्ढा ने बताया कि बैठक से पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव जितने की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने कार्यकर्ताआें को सक्रिय रूप से चुनाव प्रसार में भाग लेने का आह्वान किया। राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता तन-मन से भाजपा प्रत्याशी को जिताने में लग जाएं ताकि केन्द्र में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन सके। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड, राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी, भीम विधायक हरिसिंह रावत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने प्रत्याश्ी रावत को विश्वास दिलाया कि राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियाें न कार्यकर्ताआें के साथ कमल का फूल खिलाकर रासासिंह रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, जिला मंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, रजलेश जीनगर, मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड, श्रीकृष्ण पालीवाल, ग्रामीण मंडल महामंत्री देवीलाल प्रजापत, पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, नपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, किसान मोर्चा के श्यामसुन्दर पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद शफी छीपा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments: