Monday, March 30, 2009

कांग्रेस प्रत्याशी शेखावत आज राजसमन्द दौरे पर

राजसमन्द लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत मंगलवार 31 मार्च को राजसमन्द शहर का दौरा कर जनसम्पर्क करेंगे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सनाढय ने बताया कि प्रत्याशी शेखावत प्रात: नौ बजे फव्वारा चौक बस स्टेण्ड राजनगर से जलचक्की तक जनसम्पर्क करेंगे। उन्होने बताया कि दोहपर एक बजे वृन्दावन वाटिका में एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। शाम चार बजे मुखर्जी चौराहे से पुन: जनसम्पर्क प्रारंभ करते हुए कांकरोली मुख्य बाजार होते हुए प्रभु श्री द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचेगे।
वरूण गांधी के खिलाफ रासुका लगाए जाने पर भाजपा ने की निन्दा
राजसमन्द। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने भाजपा नेता एवं पीलीभीत से लोकसभा प्रत्याशी वरूण गांधी के खिलाफ रासुका लगाए जाने की कडे शब्दाें में निन्दा करते हुए इसे वरूण गांधी एवं भाजपा के खिलाफ साजिश करार दिया है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्डा ने कहा कि वरूण गांधी जैसे युवाआें से राष्ट्र की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आतंककारियाें एवं असामाजिक तत्वाें के खिलाफ लगाया जाना चाहिए। इस कानून की आड में केन्द्र एवं राय सरकार संगठन विशेष के प्रति साजिश रच रहे हैं। जो घोर निंदनीय कृत्य है। भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल, नपा अध्यक्ष अशोक रांका, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता चौहान, अल्पसंख्य मोर्चा जिलाध्यक्ष शफी मोहम्मद छीपा, एससी मोर्चा के मोहन चंदेल, सत्कार प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष भानु पालीवाल आदि ने भी गांधी के खिलाफ रासुका के प्रयोग की आलोचना की है।

No comments: