Wednesday, March 25, 2009

नवोदय विद्यालय में परिन्डे बांधे

राजसमन्द। जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमन्द द्वारा संचालित इको क्लब के तत्वावधान में ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर पक्षियाें को पीने के लिए जल उपलब्ध करवाने के लिए परिन्डे बांधे गए। प्राचार्य जी. कृष्णा राव ने इको वाटिका में वृक्ष पर परिन्डा बांधा और परिन्डे में जल डाला। इस अवसर पर उपस्थित स्काडटाें ने भी पर परिन्डे बांधे तथा ग्रीष्म अवकाश में अपने-अपने गांव में सौ परिन्डे बांधने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन इको क्लब प्रभारी डीके शर्मा ने किया। इस अवसर पर रोशनलाल घारू, मृत्युंजय उपाध्याय उपस्थित थे।

No comments: