Monday, June 8, 2009

14 विभागों के 82 कार्मिक अनुपस्थित मिले : कार्रवाई प्रस्तावित

राजसमन्द। अतिरिक्त जिला कलक्टर टीसी बोहरा ने सोमवार को प्रात: विभिन्न 14 विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 82 कार्मिक अनुपस्थित मिले उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला कलक्टर को दी है। बोहरा ने प्रात: 9.52 बजे तहसील कार्यालय राजसमन्द का निरीक्षण किया जहां कन्हैयालाल जोशी व.लि., लादुलाल दायमा वलि, गिरीराज जोशी कलि, भंवरलाल सरगरा चश्रेक, मांगीलाल भाण्ड चश्रेक, अब्दुल रहमान चश्रेक, प्रहलादसिंह चश्रेक एवं बालुराम गमेती चश्रेक अनुपस्थित मिले। प्रात: 9.54 पर कार्यालय विशेष लेखा परीक्षण का निरीक्षण किया जहां श्रीमती सुनिता सोनी निरीक्षक आडिटर, मुक्तेश्वरसिं चश्रेक एवं ब्रजेश गुप्ता निरीक्षक अनुपस्थित मिले। प्रात: 9.56 पर जिला कोष कार्यालय का निरीक्षण किया यहां पर मंशाराम मीणा कलि, श्रीमती लाजवन्ती जैन कलि तथा चन्द्रप्रकाश मिश्रा कलि अनुपस्थित पाए। प्रात: 9.58 बजे नगरपालिका राजसमन्द का निरीक्षण किया जहां दिनेश चन्द्र शर्मा कलि, रूपसिंह चौहान कलि, सन्नी एलियास ड्राफ्टमेन, रफीक मोहम्मद फायरमेन एवं भंवरलाल भोई चश्रेक अनुपस्थित मिले। प्रात: 10.01 बजे पंचायत समिति राजसमद का निरीक्षण किया जहां आरके अग्रवाल विकास अधिकारी, गोपीलाल सालवी लेखाकार, ब्रजेन्द्रसिंह जाटव खादीग्रामप्रसार अधिकारी, गोपाल प्रसाद जैन कनिष्ठ अभियंता, हर्षवर्धन सिंह भाटी खादी ग्राम अ, ललित पालीवाल वलि, राकेश गोस्वामी वलि, कंवरलाल रेगर वलि, दिनेश चन्द्र सेन वलि, भगवतसिंह राठौड वाहन चालक, हरिसिंह चौहान चश्रेक, कन्हैयालाल चश्रेक, कालीदेवी चश्रेक, नानालाल गाडरी बेलदार एवं रोडीलाल भील मिस्त्री अनुपस्थित मिले। इसी समय कार्यक्रम अधिकार नरेगा क निरीक्षण किया जहां रविन्द्र पालीवाल क.स., रोहित सनाढय क.त.स., जितेन्द्र कुमार क.त.स., प्रकाश टांक क.त.स. तथा सुश्री प्रियंका व्यास डा.ए्.ओ. अनुपस्थित मिले।
इसी प्रकार प्रात: 10.02 बजे कार्यालय सहायक निदेशक अभियोजन राजसमन्द का निरीक्षण किया जहां सुरेन्द्र कुमार चौधरी एडीपी, थानेश्वर राठौड एवं मोहम्मद अरविन्द अली अनुपस्थित पाए साथ ही सहायक निदेशक अभियोन का निरीक्षण किया गया जहां अमरसिंह जाटव वलि, कैलाशचन्द्र श्रीमाली कलि, जेतसिंह मीणा सहायक कर्मचारी, हेमन्त देथा एपीपी द्वितीय, रमेशचन्द दायमा एपीपी एवं कैलाश चन्द्र मीणा एपीपी अनुपस्थित मिले। प्रात: 10.05 बजे जिला परिवीक्षा एवं सामाज कल्याण अधिकारी राजसमन्द का निरीक्षण किया गया जहां अशोक कुमार शर्मा, रामदेव कुमावत वलि, फरियाद मोहम्मद चश्रेक, श्रीमती मीना देवी चश्रेक, मन्जू देवी चश्रेक एवं कमल कुमार देराश्री कनिष्ठ ऑपरेटर अनुपस्थित पाए। प्रात: 10.15 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमन्द का निरीक्षण किया जहां मुकुट बिहारी तम्बोली सहायक लेखाधिकारी, विनोद थारवान डीएफआई, हेन्ड्रिक्सन कलि, मोहम्मद सिद्दीक कलि, संजयसिंह कलि, मोहित शोरी डीएम, जितेन्द्र पालीवाल एसी, हरिश कुमार ईपीओडी अनुपस्थित मिले।
प्रात: 10.18 पर कार्यालय आबकारी का निरीक्षण किया जहां जगदीशप्रसाद बुगालिया लेखाकार, मोहनसिंह सोलंकी कार्यालय सहायक, भंवर पालीवाल वलि, कृष्ण गोपाल कलि, गुलाबसिंह गार्ड, प्रेमसिंह चश्रेक, लक्ष्मीनारायण आनि, अर्जुनलाल कलि, घनश्याम शर्मा गार्ड एवं शूरवीर सिंह कलि, अनुपस्थित पाए। प्रात: 10.22 बजे सार्वजनिक निर्माण विभाग का निरीक्षण किया जहां एसएन मीना कार्यपालक इंजीनियर, एकलिंगलाल कार्यालय सहायक, रामचन्द्र कलि, दाउसिंह बिल मुद्रक, खेमा वाहन चालक एवं हरिशचन्द्र पंठया क प्रारूपकार, प्रात: 10.25 बजे उप निदेशक कृषि विस्तार का निरीक्षण किया गया जहां रमेशचन्द्र टांक कृषि अनुसंधान अधिकारी एवं रूपसिंह चौहान चश्रेक अनुपस्थित मिले तथा प्रात: 10.30 बजे अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभ्भाग राजसमन्द के निरीक्षण के दौरान सुरेशचन्द्र शर्मा कलि एवं भंवरसिंह वलि अनुपस्थित पाए गए।

No comments: