Wednesday, June 10, 2009

इंटक की नीतिया से देश पनपा : मीणा

राजसमन्द। जेके टायर एम्पलाईज यूनियन इन्टक की ओर से बुधवार को एक आम सभा का आयोजन जेके टायर इण्डस्ट्रीज के मेन गेट पर राजस्थान प्रदेश इन्टक के अध्यक्ष भैरूलाल मीणा की अध्यक्षता में हुआ। सभा में उनहोने श्रमिको से आह्वान किया कि वे उद्योग एवं देश के उत्थान में योगदान देवे एवं अपनी मांगो के लिए शांति एवं अहिंसा का मार्ग अपनाएं। उन्होने कहा कि 90 प्रतिशत श्रमिकाें के इन्टक में होने से नियोजकाें को इन्टक संगठन को मान्यता प्रदान कर देनी चाहिए ताकि क्षेत्र में औद्योगिक शांति बने रहे। मीणा ने कहा कि इन्टक की नीतियों से उद्योगों में उन्नति हुई है एवं श्रमिकाें का भी जीवन स्तर सुधरा है जबकि बंगाल के कम्युनिष्टाें की नीतियों से और मुम्बई के दत्ता सामन्त के कारण उद्योग बन्द हुए हैं। सभा को राजस्थान ग्रामीण एवं कृषि मजदूर इन्टक के प्रदेश अध्यक्ष सतीश व्यास, सचिव जिंक फेडरेशन प्रकाश श्रीमाल, रणजीसिंह सिंह चुण्डावत, सानसिंह राव, ठाकुर सिंह, कोशिक, युनियन के अध्यक्ष बंशीलाल जोशी, महामंत्री महेशचन्द्र सिंह सोलंकी, युवा नेता विरेन्द्र मिश्रा एवं इन्टक के जिलाध्यक्ष पीजी सोमन, मार्बल स्टोन संघ के महामंत्री कैलाश जोशी ने भी सम्बोधित किया। सभा में इन्टक उपाध्यक्ष सोहनलाल वैरागी ने श्रमिकाें से एकता बनाए रखने की अपील की। सभा में 1800 श्रमिक मौजूद थे। संचालन नरेन्द्र सनाढय ने किया।

No comments: