Sunday, February 22, 2009

36 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति

राजसमन्द। राज्य सरकार की ओर से नगरपालिका राजसमन्द मे 36 सफाई कर्मचारियो के पदों पर भर्ती की प्रशानिक स्वीकृति जारी कराने पर अखिल भारतीय वाल्मीकी समाज विकास परिषद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं परिषद के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश तरवाडी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सयुक्त सचिव चान्दुलाल सिंगोलिया , जिलाध्यक्ष पकाश तरवाडी, नगर अध्यक्ष नेनूलाल तरवाडी ने पालिका की जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाने की मांग की है। प्रदेश संयुक्त सचिव चान्दुलाल सिंगोलिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष दिनेश तरवाडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सम्पर्क कर 72 नगरपालिकाओं में 2517 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति जारी करवाने मे अहम भूमिका निभाई जिससे वाल्मीकी समाज के बेरोजगारो को रोजगार का अवसर मिल पाएगा।

No comments: