Tuesday, February 24, 2009

रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ को सजाया दूल्हे के रूप में

राजसमन्द। महाशिवरात्रि पर्व पर रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की दूल्हे रूप में विशेष फूलों की श्रंृगार झांकी के दर्शन हजारों महिला-पुरूषोंं ने अपने बच्चों सहित लम्बी-लम्बी कतारों में रात्रि 10 बजे तक किए। महिला-पुरूषों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सवा टन अंगूर प्रसद की सेवा बसन्तीलाल व युगल देवपुरा राजनगर, पंच मेवा की सेवा श्यामलाल लड्ढा व उनके सहयोगी ने शिव मंत्रों के द्वारा की गई। मंदिर की वांदनवारो, फूलों की सजावट में लक्ष्मीलाल खत्री का सहयोग रहा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरसिंह कर्णावट ने बताया कि मंदिर में मेलार्थियों का भी तांता लगा रहा और स्वादिष्ट व्यंजन के ठेलो पर बच्चों के लिए खिलौने भी थे। बच्चों ने मंदिर परिसर में लगे झूलों, चकरी, आदि का भी आनन्द लिया। मंदिर ट्रस्ट मंडल के मंत्री राधाकृष्ण निष्कलंक ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं मंदिर में दर्शनो की सुविधा के लिए पुलिस कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर व्यवस्था से जुडे सभी कर्मचारी व पदाधिकारियों का दर्शनो, प्रसाद वितरण व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।

No comments: