Friday, February 20, 2009

हत्या के आरोपियों को अपमानित करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

राजसमंद जिले की रेलमगरा तहसील क्षेत्र के बामनियाकलां गांव में हत्या के आरोपियों को अपमानित करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दलपतसिंह राठौड ने बताया कि पुलिस ने करीब एक से डेढ हजार ग्रामीणों के विरूद्ध झुंड में एकत्रित होकर आरोपियों को बंधक बनाने व अपमानित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ धारा 147, 342, 354, 323, 500 और 186 तहत मामला दर्ज किया है। इधर घटना के दूसरे दिन पुलिस ने भगवानलाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी संगीता कुमावत व भोलीराम माली को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए।राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने सुबह बामनियाकलां का दौरा किया। चालके ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के सात वर्षीय पुत्र सुनील से अकेले में भी बात की।परिजनों को ढाढस बंधाने वालों का तांता लगाबामनियांकला गांव में शुक्रवार को शांति रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया। मृतक के घर पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए अन्य गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे। मृतक के घर पर पिता हजारीलाल व माता देऊबाई आदि शोक में डूबे हुए हैं। पूर्व सरपंच श्यामलाल माली ने बताया कि पूरा परिवार मृतक पर ही आश्रित था। मृतक के पिता व माता वृद्ध होने से घर का काम करने में भी सक्षम नही हैं। वहीं भगवानलाल के दोनों पुत्र राजकुमार व सुनील क्रमश: दूसरी व तीसरी कक्षा में पढ रहे हैं।

No comments: