Saturday, February 21, 2009

मार्बल गिरने से श्रमिक की मृत्यु

राजसमन्द। समीपवर्ती पसूंद-तासोल गांव मार्ग पर एक मार्बल फैक्ट्री में एक श्रमिक पर मार्बल गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार तासोल रोड़ स्थित श्री शरण मार्बल फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 11 बजे श्रमिक ट्रॉली पर मार्बल पत्थर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान श्रमिक वागुंदड़ा निवासी माहन लाल (23) पुत्र सूरजमल पूर्बिया पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सह श्रमिकों व फैक्ट्री प्रबंधन ने आरके चिकित्सालय राजसमन्द पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments: