Sunday, February 22, 2009

जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत पर कुरज में बंटी मिठाइयां

राजसमन्द। जिला परिषद के तीन वार्डों में से दो पर भाजपा प्रत्याशी केविजयी होने पर रविवार को समीपवर्ती कुरज गांव में भाजपा पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश गिरी गोस्वामी, गोपाल बोहरा, सत्यनारायण राजोरा, भेरूलाल खटीक, सरपंच अरूण बोहरा, मधुगिरी गोस्वामी, कला राजोरा, मांगीलाल कुम्हार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा की विजय पर हर्ष : राजसमन्द जिले की तीन जिला परिषद की सीट पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की आमेट व भीम सीट पर विजय होने पर भाजपा जिला राजसमन्द ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुप्रशासन पर जनादेश बताया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस जोड तोड कर प्रदेश में सरकार बनाने में तो सफल रही परन्तु वह जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रही है जिससे प्रदेश भर में जनाक्रोश बढ रहा है। अशोक गहलोत पूर्व में भी असफल मुख्यमंत्री रहे है एवं वर्तमान में उनकी इतनी भी नहीं चलती कि वे अपने मंत्रीमंडल का स्वैच्छा से विस्तार कर सके। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम ङ्क्षसह राठौड, पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री सुरेन्द्र ङ्क्षसह राठौड, राजसमन्द विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान, भीम विधायक हरिङ्क्षसह रावत, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, नपा अध्यक्ष अशोक रांका, शहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड, मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मधुप्रकाश लड्ढा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संंगीता चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओम पारीक, जिला उपाध्यक्ष मोतीसिंह रावत, जिला मंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल ने वार्ड नं. 18 व 22 सीट जीतने पर हर्ष जताया व मतदाताओ का आभार व्यक्त किया।

No comments: