Saturday, February 21, 2009

सडक़ हादसे में एक घायल

राजसमन्द। जिले के भावा-मादड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात को मोटर साइकिल-कार भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे धोइंदा निवासी भोलीराम रेगर मोटर साइकिल से कांकरोली जा रहा था जिसे एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भोलीराम रेगर को आरके चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार व मोटर साइकिल जब्त कर ली है।

No comments: