Monday, February 23, 2009

महाशिवरात्रि पर्व पर हुए विवध आयोजन

राजसमन्द। महाशिवरात्री पर्व पर सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में परम्परागत पूजा अर्चना एवं अभिषेक सहित विविध आयोजन हुए। जिले के प्रमुख शिव मंदिर फरारा महादेव, रामेश्वर महादेव, आंजनेश्वर महादेव, परसराम महादेव, वेवर महादेव और काबरी महादेव पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड पडा। जिला मुख्यालय के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर एवं चौमुखा महादेव मंदिर पर सुबह से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दिन भर यहां पूजा अर्चना एवं श्रद्धालुओं ने अभिषेक में सहयोग दिया। वहीं दर्शनार्थी फूल माला, अगरबत्ती एवं प्रसाद भोलेबाबा के चरणों में अर्पित करते रहे। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आरतीयां भी हुई।
इधर फरारा महादेव एवं रामेश्वर महादेव मार्ग पर दिन चढने के साथ साथ श्रद्धालुओं की रेलमपेल बढ गई। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे पैदल ही भोलेबाबा के जयकारे लगाते हुए गंतव्य पर जा रहे थे। वहं महिलाएं शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में शिव विवाह के लोक गीत गाकर अपनी श्रद्धा अर्पित कर रही थी। शहर में मंदिरों के अलावा म्युजिक सेंटर पर ऊँ नम: शिवाय, भोलेनाथ की आरती सहित लोकगीत लाउडस्पीकर पर बजते रहे।
फरारा स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह से दर्शनार्थियों की भीड रही। प्रहरानुसार आरती की रस्म अदा की गई। यहां आयोजित मेले में दर्शनार्थियों ने मणिहारी, खिलौने की जमकर खरीददारी की तथा चाट पकोडी एवं आईसक्रीम शर्बत का जमकर लुत्फ उठाया। रामेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के विवाह की झांकी सजाई गई। शाम सात बजे भव्य आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
कुंवारिया : नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर पुजारी गोवर्धन दाधीच एवं कैलाश भटï्ट के सान्निध्य में पूजा अर्चना की गई। यहां पर गन्ने के रस एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके अलावा भोलेनाथ को नमक-चमक का अभिषेक भी किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की काफी रेलमपेल रही।
कुरज : कस्बे के हथाई मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर सोमवार सुबह गायत्री परिवार की सदस्या शारदा सेन, मधु गिरी गोस्वामी, कांता राजोरा, लादी सेन आदि ने हवन किया। तदोपरांत कैलाशगिरी गोस्वामी, अर्पित राजोरा, लोकेश राजोरा, चंद्रशेखर राजोरा, सुरेश कुमार, माधवलाल जाट, नन्दकिशोर राजोरा के सान्निध्य में प्रहरानुसार दुग्धाभिषेक, दही अभिषेक, गन्ना रस अभिषेक, भंाग तथा पंचामृत का अभिषेक किया गया। शाम को यहां भव्य भजन संध्या हुई। मंगलवार सुबह हवन का कार्यक्रम होगा।

No comments: