Wednesday, February 18, 2009

शर्मा पालिका के नए आयुक्त

राजसमन्द। राजसमन्द नगरपालिका के आयुक्त का पदभार बुधवार को सागवाडा से स्थानान्तरण होकर आए सूरज प्रकाश शर्मा ने सम्भाल लिया।
अब तक इस पद पर कार्यरत रहे विजयदान चारण को देवगढ नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी के पद पर लगाया है। शर्मा बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचे और चैयरमेन अशोक रांका से मुलाकात कर उनकी मौजूदगी में कार्यभार सम्भाला।
शर्मा चार वर्षोंं तक सागवाडा नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। कार्यभार सम्भालने के बाद शर्मा ने कर्मचारियों से पालिका के कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

No comments: