Tuesday, February 24, 2009

तेरापंथ महिला मंडल संगोष्ठी का आयोजन

राजसमन्द। तेरापंथ महिला मंडल की साप्ताहिक संगोष्ठी मंगलवार को भिक्षु बोधिस्थल में महिला मंडल अध्यक्ष लाड मेहता व निवर्तमान अध्यक्ष नीना कावडिया की अध्यक्षता में हुई। सह मंत्री ललिता चपलोत ने कहा कि जिस बुढापे को अनचाही निगाहों से देख रही है वह आप सभी के जीवन में दस्तक देगा। जवानी का ताकत के जोश में बुढापे के प्रति लापरवाही ठीक नहीं। मनुष्य जीवन से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। इस बौद्धिक सुख सुविधाओ की अपेक्षा तो है मगर अति लालसा से बचते हुए जोश के साथ आध्यात्मिक मूल बेलेंस को चिन्तन, स्वाध्याय, सेवा के साथ समर्पण का पुष्ठ करना है।इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला सोनी, प्रेमलता कावडिया, देवबाला चपलोत, मन्जू कावडिया, पुष्पलता मादरेचा, पानी देवी, सज्जन सहलोत, दाडम देवी ने भी विचार व्यक्त किए। मंगलाचरण महिला मंडल की गीतिका जागो बहिनों नव प्रभात यह जागृति का आह्वान करे .. से हुआ।

No comments: