Wednesday, February 25, 2009

दो दिवसीय रामलीला का मंचन

राजसमन्द। नवयुवक मंडल कुमावत समाज की ओर से आमेट तहसील के भगवानपुरा गांव में दो दिवसीय रामलीला मंचन के तहत अवतार रामायण नवयुवक मंडल गवारडी के कलाकारों ने सती वृन्दा जालन्धर तुलसी सालगराम विवाह व बाबा रामदेव लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नवयुवक मंडल गुलाबपुरा के सदस्य गुलाबचंद भील ने बताया कि प्रथम दिवस बाबा रामदेव के अवतार मंचन किया गया। बाबा रामदेव के अवतार में मुकेश भेरू राक्षस के पात्र में देवीलाल, अजमाल के अवतार में शंकरलाल ने बखूबी रोल निभाकर लोगों में भगवान के प्रति आस्था जगाने का प्रयास किया। उन्होने बताया कि दूसरे दिन सती वृंदा जालन्धर तुलसी सालगराम विवाह का मंचन किया गया। जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश देवता व राक्षसों के बीच नारद मुनि द्वारा युद्ध करवाने का मंचन किया गया। नारद मुनि द्वारा चोटी जरा होजा मोटी प्रस्तुत कर हंसी की फुलझडियां छोडी गई। शिवरात्रि पर मध्य रात्रि में शिवजी के अनेक भजनो की प्रस्तुतियां दी गई।

No comments: