राजसमन्द। जेके टायर एम्पलाईज युनियन इंटक के सदस्यों ने सोमवार को जेके टायर मेनेजमेट के श्रमिक विरोधी कार्यों एवं अल्पमत सीटू युनियन की शह पर गलत समझौतों के विरोध मे जेके मोड से कलेक्ट्री तक जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व राजस्थान इंटक के सोहनलाल वैरागी, प्रदेश ग्रामीण एवं कृषि मजदूर इंटक के अध्यक्ष सतीश व्यास एवं हिन्दुस्तान जिंक फेडरेशन के सचिव प्रकाश श्रीमाल ने किया। जुलूस मे करीब 1500 श्रमिकों ने भाग लिया। सभा के पश्चात कलेक्ट्री के बाहर आयोजित आम सभा में सोहनलाल वैरागी ने कहा कि उद्योग में इंटक की सदस्य संख्या ज्यादा होने पर भी प्रबन्ध द्वारा इंटक को मान्यता नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नियोजकों द्वारा जेबी युनियन संचालिक कर श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।
सभा में ग्रामीण एवं कृषि मजदूरों के प्रदेश अध्यक्ष सतीश व्यास ने कहा कि श्रमिकों में भय पैदा करने के लिए इंटक के पदाधिकारियों को निलम्बित किया गया व किया जा रहा है। श्रमिकों को जबरन कुछ तत्व एवं प्रबन्ध सीटू के फार्म भरवा रहा है। व्यास ने कहा कि अल्पमत युनियन सीटू व प्रबन्ध के बीच हुआ समझौता श्रमिकों को मंजूर नहीं है। सभा को प्रकाश श्रीमाल, महेश सोलंकी, कैलाश जोशी, विरेन्द्र मिश्रा, सभाजित दुबे, ठाकुर सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बंशीलाल जोशी, जेके टायर के ठाकुरसिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, सुभाष दुबे, सज्जनङ्क्षसह राव, हरिसिंह रावत, सुरेश शर्मा, एनके मिश्रा, शेरसिंह चौहान, नानु चौधरी, पूरण चौधरी, गेहरीलाल कुमावत, भगवत सिंह चौहान, बबलु दीक्षित सहित कई इंटक के पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।
संचालन नरेन्द्र सनाढ्य ने किया। सभा के पश्चात इंटक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर श्रमिकों की समस्या का समाधान करने की मांग की।

No comments:
Post a Comment