Monday, June 15, 2009

आवारा पशुओं को हटाने का अभियान 19 से

राजसमन्द। नगरपालिका राजसमन्द के क्षेत्राें में आगामी 19 जून से पालिका द्वारा आवारा पशुआें को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने बताया कि अभियान के तहत शहर में आवारा घुमते पशुआें को पालिका द्वारा पकड लिया जाएगा व आवारा सुअरों को भी पकडा जाएगा। उन्होने बताया कि इन आवारा पशुआें को पकडकर शहर से बाहर छुडवा दिए जाएंगे। उन्होने क्षेत्रवासियों एवं पशुपालकाें से अपील की है कि वे अपने पशुआें को आवारा नहीं छोडे। रांका ने बताया कि पालिका क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग किए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी।

No comments: