राजसमन्द, 10 जून (प्रासं)। जिला मुख्यालय पर बुधवार दिन में करीब एक घंटे तक हुई बरसात से मौसम खुशनुमा बन गया।
दोपहर करीब दो बजे आसमान में बादल छाने का दौर शुरू हुआ और करीब ढाई बजे से बरसात शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। बरसात से मुख्य सड़क पर पानी बहने लगा। पौने तीन बजे से 15 मिनट तक बरसात ने जोर पकड़ा। बरसात होने से पिछले पांच-छह दिनों से तेज गर्मी की मार झेल रहे नगरवासियों को राहत महसूस हुई। मौसम सुहावना होने पर नगरवासी सिंचाई विभाग उद्यान, आरके उद्यान एवं नौचोकी पर भ्रमण के लिए पहुंचे और ठण्डी हवाओं में घूमने आनंद लिया।

No comments:
Post a Comment