Friday, June 12, 2009

फर्जी अंगूठा लगा कर जमीन हड़पने का मामला

राजसमन्द। समीपवर्ती पिपलांत्री गांव में मृत व्यक्ति का अंगूठा लगाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर पंजीयन करवाने के आरोप में दम्पती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार पिपलांत्री निवासी कल्याण सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसके भाई भूर सिंह की एक अगस्त 1998 को मृत्यु हो गई थी। भूर सिंह के नाम पर पिपलांत्री गांव में कृषि भूमि थी। भूर सिंह के वारिस नहीं होने से उक्त जमीन भाइयों के नाम पर हुई। लेकिन चतुर्भुज पुत्र श्रीनिवासन गट्टानी और उसकी पत्नी सरोज ने 19 नवम्बर 98 को प्रेम सिंह के नाम का एक स्टाम्प खरीद कर उस पर भूर सिंह का फर्जी अंगूठा लगाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते हुए जमीन का पंजीयन करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

No comments: