Friday, June 12, 2009

जिले में बाढ, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदों से निपटले के दलो का गठन

राजसमन्द। जिला कलक्टर (आ0प्र0एवं सहायता) ओंकार सिंह ने आदेश जारी कर जिले में मानसून के दौरान बाढ, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बनने पर तत्काल राहत प्रदान करने आवश्यकतानुसार विभागों से समन्वय कर मौके पर बचाव एवं राहत प्रदान करने के लिए तहसीलवार दलों का गठन किया है।
आदेश के अनुसार दल संख्या एक नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र तहसील राजसमन्द के लिए उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक राजसमन्द, थानाधिकारी पुलिस थाना राजनगर, केलवा, कुवारिया, अघिशाषी अभियंता जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजसमन्द, कार्यपालक इंजिनियर लोक निर्माण, आयुक्त नगरपालिका, जिला रसद अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति राजसमन्द को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार दल संख्या 2 नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र तहसील नाथद्वारा के लिए उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक नाथद्वारा, थानाधिकारी पुलिस थाना नाथद्वारा, देलवाडा एवं खमनोर, सहायक अभियंता जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नाथद्वारा, कार्यपालक इंजिनियर लोक निर्माण, आयुक्त नगरपालिका, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकास अधिकारी पंचायत समिति खमनोर तथा प्रवर्तन अधिकारी रसद नाथद्वारा को शामिल किया गया है।
दल संख्या 3 नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र तहसील देवगढ के लिए, तहसीलदार, देवगढ, थानाधिकारी पुलिस थाना देवगढ, सहायक अभियंता जल संसाधन, कनिष्ठसहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सहायक इंजिनियर लोक निर्माण, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, चिकित्साधिकारी सा0स्वा0केन्द्र, विकास अधिकारी पंचायत समिति तथा प्रवर्तन निरीक्षक रसद देवगढ को नियुक्त किया गया है।
दल संख्या 4 नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र तहसील आमेट के लिए तहसीलदार, आमेट, थानाधिकारी पुलिस थाना आमेट, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, कार्यपालक इंजिनियर लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता जल संसाधन, कनिष्ठसहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग आमेट, चिकित्साधिकारी सा0स्वा0केन्द्र, विकास अधिकारी पंचायत समिति तथा प्रवर्तन निरीक्षक रसद आमेट को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार दल संख्या 5 तहसील क्षेत्र के लिए उपखण्ड अधिकारी,, उप पुलिस अधीक्षक भीम, थानाधिकारी पुलिस थाना भीम एवं दिवेर, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग, कनिष्ठसहायक अभियंता जल संसाधन, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्साधिकारी सा0स्वा0केन्द्र, विकास अधिकारी पंचायत समिति भीम तथा प्रवर्तन अधिकारी रसद भीम को शामिल किया गया है।
दल संख्या 6 तहसील क्षेत्र रेलमगरा के लिए तहसीलदार रेलमगरा, थानाधिकारी पुलिस थाना रेलमगरा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रेलमगरा, चिकित्साधिकारी सा0स्वा0केन्द्र, विकास अधिकारी पंचायत समिति तथा प्रवर्तन निरीक्षक रसद रेलमगरा को शामिल किया गया है तथा दल संख्या 7 में तहसील क्षेत्र कुम्भलगढ के लिए उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, थानाधिकारी पुलिस थाना चारभुजा एवं कुम्भलगढ, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, कनिष्ट अभियंता जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कुम्भलगढ, चिकित्साधिकारी सा0स्वा0केन्द्र, विकास अधिकारी पंचायत समिति कुम्भलगढ तथा प्रवर्तन निरीक्षक रसद कुम्भलगढ को शामिल किया गया है।
यह दल इस प्रकार की गई कार्यवाही से तत्काल जिला आपदा नियंत्रणकक्ष को सूचित करेगें। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी भूरसिंह राजपुरोहित उप पंजीयक राजसमन्द है जिनके मोबाईल नम्बर 9414458381 एवं सहायक प्रभारी रामगोपाल मीणा सदर कानूनगो कलक्टे्रट है जिनके मोबाईल नम्बर 9950223284 है तथा आपदा नियंत्रण कक्ष कलक्टे्रट के कमरा नम्बर 211 में स्थापित होकर 24 घंटे कार्यरत है नियंत्रण के दूरभाष संख्या 02952-220569 है।

No comments: