Monday, March 9, 2009

महिलाएं कर रही है समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित : किरण माहेश्वरी

राजसमन्द। विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि महिला अबला नहीं होकर अब सबला के रूप में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना स्तित्व सबि कर रही है। महिला न केवल परिवार को अपितु समाज एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करने में भी अहम भूमिका निभा रही है। माहेश्वरी राजसमन्द महिला मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि महिला में म का मतलब मां, हि से हिम्मत एवं ला से लाजवन्ति होता है। आस्था संस्थान की समन्वयक निर्देशक डॉ जीनी श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण व रोजगार गारन्टी कानून की जानकारी दी। डॉ विनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला को समूह में रहकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। समूह मुखिया श्रीमती ज्ञानी बाई को महिला सशक्तिकरण कार्य में विशेष योगदान पर विशिष्ट अतिथि जीनी श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंच की कार्यकर्ता श्रीमती नन्दु बाई ने संगठन के महत्व व शक्ति के बारे में जानकारी दी। श्रीमती जमना वैष्णव ने महिला मंच की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की। महिला मंच की संयोजिका श्रीमती शकुंतला पामेचा ने महिलाओं से एक जूट रहने का संकल्प करवाया। डॉ पुष्पा खिलनानी ने बाल विवाह व स्वास्थ्य पर, आस्था संस्थान समन्वयक चन्दन जैन ने रोजगार गारंटी कानून की जानकारी दी। इस अवसर पर समूह मुखियाओं द्वारा महिला मंच व परिवार परामर्श केन्द्रों द्वारा किए गए कार्यों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका सभी संभागीयों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम में उनवास, उमरवास, सांसेरा, ओडा व पीपली अहिरान की सरपंच ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंच के तत्वावधान में रैली भी निकाली गई। रैली वि_लविलास बाग कांकरोली से प्रारंभ होकर जलचक्की चौराहे, 100 फीट रोड होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। रैली में जिले की एक हजार महिलाओं ने भाग लिया । मंच का संचालन श्रीमती मन्जू खटीक व शारदा खटीक ने किया।
महिला एवं बाल विकास : उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत समिति सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला कलक्टर ओंकार सिंह थे वहीं मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट तिलकेश एवं सब इंस्पेक्टर शिल्पा भादविया ने कानून से संबंधित महिलाओं के अधिकार एफआईआर दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी शीला चौधरी एवं विकास अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कलक्टर सिंह ने कहा कि महिलाओं का विकास हुआ है परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में कम हुआ है। उन्होने कहा कि भू्रण हत्या शहरों में अधिक होती है। महिलाओं में सभी गुण है परन्तु वो उजागर नहंी होते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट ने भी विचार व्यक्त किए।
कुरज : समीपस्थ गांव कुरज में भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मधु गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता एवं कला राजोरा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

No comments: