Friday, May 1, 2009

कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्धाटन

राजसमन्द। लोक सभा चुनाव के अन्तर्गत शुक्रवार को कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्धाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशनलाल सोनी ने मोली खोल कर किया। उद्धाटन कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायणसिह भाटी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुणसागर कर्णावट ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर हरिसिंह राठौड, बंशीलाल गहलोत, प्रदीप पालीवाल, चुन्नीलाल पंचोली, मांगीलाल टांक, भगवत सिंह गुर्जर, ब्रजेश पालीवाल, दिलीप जोशी, दीपचन्द गाडरी, महेश व्यास, सुरेन्द्र चौधरी, शौकत हुसैन, ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, नाथद्वारा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, जिला महामंत्री रामचन्द्र पालीवाल सहित सैकडाें कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सनाढय ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिह शेखावत के चुनाव प्रचार के लिए एक रथ भी तैयार किया गया जिसे जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी ने झण्डी दिखाकर रवना किया जो राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर कांग्रेस का प्रचार करेगा। उद्धाटन के पश्चात सभी कार्यकर्ता सोनिया गांधी की उदयपुर में होने वाली सभा के लिए रवाना हुए।

No comments: