Thursday, August 20, 2009

राजीव गांधी की जयंती पर जिले में हुए विविध कार्यक्रम

राजसमन्द। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद के जिला कार्यालय पर आयोजित सभा में गांधी की छवि पर श्रध्दा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा इंगित मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सभा में जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सिंध्दातों एवं उनकी सोच पर अमल करने का आह्वान किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिसिंह राठौड ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद सनाढय, दिनेश नंदवाना, मदन लाल सनाढय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्व सम्मति से राजीवगांधी भवन नाम से पार्टी कार्यालय के लिए जमीन आवंटन का ज्ञापन जिला कलक्टर को देने का निर्णय किया गया।
चिकित्सालय में फल वितरित : जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद द्वारा गुरुवार सुबह दस बजे कमला नेहरू चिकित्सालय में रोगियों को जिला खेल प्रकोष्ठ की ओर से फल वितरित किए।
इस अवसर पर जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजसमंद अरबन बैंक के चेयरमेन हरिसिंह राठौड, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदनलाल सनाढय, नगर अध्यक्ष गोविंद सनाढय, खेल प्रकोष्ठ महामंत्री दिनेश नंदवाना, खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, राजीव बिग्रेड के भरत गोरवा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्टेशनरी वितरण एवं पौधरोपण : अखिल भारतीय राजीव ब्रिगेड राजसमंद की ओर से गुरुवार को अक्षम सेवा संस्थान में स्टेशनरी वितरण एवं पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिसिंह राठौड एवं विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष गोविंद सनाढय व तनुज जोशी थे। ब्रिगेड अध्यक्ष भरत गोरवा ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए ब्रिगेड हरसंभव प्रयास करेगी और अक्षम सेवा संस्थान जैसी संस्थाओं के विकास के लिए पूरा सहयोग देगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव लेखपाल गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहम्मद अखलाक, सचिव तिलक चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश गौरवा, राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गुर्जर, कांकरोली नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह, नाथद्वारा नगर अध्यक्ष नितीन भाटिया व समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।
कर्मचारियों ने शपथ ली : राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अतिरिक्त कलक्टर टीसी बोहरा ने सुबह 11 बजे अक्षय ऊर्जा संरक्षण पर तथा शाम साढे पांच बजे साम्प्रदायिक सदभावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामपाल शर्मा तथा कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

No comments: