Wednesday, August 19, 2009

ब्लॉक युवा कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी जयंती पर विविध आयोजन होंगे

राजसमन्द। ब्लॉक युवा कांग्रेस के तत्वावधान मे 20 अगस्त को राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक की विभिन्न इकाईयाें में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष महेश सेन ने बताया कि युवा आदर्श स्व. राजीव गांधी की जयंती पर संगठन द्वारा सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता इकाई स्तर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इकाई अध्यक्ष नियुक्त : ब्लॉक युवा कांग्रेस राजसमन्द अध्यक्ष महेश सेन ने बामनटुकडा इकाई अध्यक्ष पद पर भरत दवे व पसून्द इकाई अध्यक्ष पद पर मुकेश जोशी को नियुक्त किया है।

No comments: