Tuesday, August 18, 2009

सफाई मजदूर संघ के कार्यालय का लोकार्पण

राजसमन्द। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा राजसमन्द की काफी लम्बे समय से चली आ रही महत्ती मांग का पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने मंगलवार को संगठन के कार्यालय का उद्धाटन कर पूरा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश पालीवाल थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भगवान प्रकाश वाल्मीकी, बिहारीलाल पंवार, श्यामलाल घारू, वाल्मीकी व्यायामशाला के ओम कलोसिया थे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मदन कलोसिया, जिला कार्यालय मंत्री अशोक कोदली, प्रकाश तरवाडी, राजूलाल तरवाडी, संजय सोनवाल, सहित कार्यकर्ताआें ने अतिथियाें का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मदन कलोसिया ने किया। अन्त मेंे उदयपुर नगर अध्यक्ष गणपत छापर के निधन पर एक शोकसभा का भी आयोजन किया गया।

No comments: