Monday, August 17, 2009

ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन पर विचार गोष्ठी

राजसमन्द। प्रकृति मानव केन्द्रित जन आंदोलन राजसमन्द के तत्वावधान में सेवानिवृत प्रधानाचार्य शंकरलाल वर्मा की अध्यक्षता में चौमुखा महादेव मंदिर पर ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवत्रन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मन्नाराम डांगी थे। संयोजन सोहनलाल रेगर ने किया। गोष्ठी कोें मदनलाल चौबीसा, ललित पालीवाल, राजकुमार , विमला चौबीसा, कैलाशचन्द्र बुनकर, कजोडीमल, भंवरलाल, पन्नालाल खटीक, शंकरलाल रेगर ने सम्बोधित किया। सोहनलाल रेगर को जिला संयोजक तथा जमना वैष्णव व विमला चौबीसा को सह संयाेंजक नियुक्त किया।

No comments: