Wednesday, August 19, 2009

भारत माता पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

राजसमन्द। सेवा भारती राजसमन्द द्वारा संचालित भजन व सत्संग केन्द्र रेल्वे फाटक के पास स्थित हनुमान मंदिर पर भारत माता पूजन कार्यक्रम आयाजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियाें के स्वागत के बाद भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रावलन कर किया। कार्यक्रम में प्रकल्प की मातृ शक्ति द्वारा श्रीमती उषा त्रिपाठी एवं जेके शर्मा के नेतृत्व में गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोपाल गट्टानी ने जन्म दात्री व पालन पोषण करने वाली भारत माता के सम्बन्ध जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष कल्याण चोरडिया ने आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि शिशुपाल सिंह चौधरी ने हनुमानजी की त्यागमयी घटनाआें पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामचन्द्र कुमावत, रामप्रसाद सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में शंकरलाल, सुरेश कुलमी, विनय त्रिपाठी, श्यामसिंह, सुशीला राजोरा, देउ कुमारी, परमेश्वरी देवी, लीला, गीता, सहित सभी महिला पुरूष एवं बच्चाें ने भारत माता का पूजन किया।

No comments: