Tuesday, August 18, 2009

देवगढ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव आज

राजसमन्द। देवगढ क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालन मंडल के 14 वर्षों बाद हो रहेचुनाव के लिए भारी घमासान शुरू हो गया है। चुनाव मैदान में अ श्रेणी से 11 एवं ब श्रेणी से छह सदस्य है। चुनाव के लेकर सभी तेयारियाें पूर्ण कर ली गई है। समिति के गठन के बाद तीसरी बार हो रहे चुनाव में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदाराें के रूप में समिति के दो बार पूर्व अध्यक्ष रहे नारायणसिंह सौलंकी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर के बीच मुकाबला होने की संभावना है। अ श्रेणी में देवगढ-भीम क्षेत्र की 16 ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष छह सदस्याें का चुनाव करंगे इसके लिए 11 व्यक्ति चुनाव मैंदान में है। अनुसूचित जाति वर्ग का कोई अध्यक्ष नही होने से यह पद रिक्त रहेगा। ब श्रेणी के लिए सामान्य सदस्य मतदान में भाग लेते हैं। इसके लिए 324 मतदाता है जो छह सदस्या में से तीन सदस्यों का चयन करेंगे। प्रत्येक मतदाता को एक ही मतदान पत्र पर तीन सदस्यों को मत देने का अधिकार होगा। इसके लिए भाजपा समर्थित नारायणसिंह सोलंकी, जगदीशचन्द्र कंसारा एवं हरिश पोखरना का मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दामोदरलाल नराणिया, विष्णुसिंह पंवार एवं प्रकाश पोखरना से होगा।
भाजपा एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी अलग अलग एवं एकजूट हो जनसम्पर्क कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी शरद गौड ने बताया कि मतदान की सारी तेयारियां पूर्ण कर ली गई है मतदन प्रात: आठ से सायं पांच बजे तक आयोजित होंगे एवं उसके बाद मतो की गिनती प्रारंभ होगी।

No comments: