Thursday, August 20, 2009

जवाहर नवोदय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

राजसमन्द। जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद मेें गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं नवोदय विद्यालय के संस्थापक राजीवगांधी की जयंती पर अक्षय ऊर्जा एवं सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया।
प्राचार्य जी. कृष्णा राव ने गांधी की छवि पर श्रध्दा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत रामदीन खोड ने गांधी के जीवन वृत की जानकारी देते हुए देश के चहुमुंखी विकास, विज्ञान, तकनीकी क्षेत्र मानव संसाधन विकास, ग्रामीण विकास एवं अक्षय ऊर्जा विकास के क्षेत्र में योगदान की जानकारी दी। इको क्लब के प्रभारी डी.के. शर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बहुद्देश्यीय भवन में किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नन्हीं कूंची से अक्षय ऊर्जा के उपयोग व विकास तथा ऊर्जा संरक्षण से सम्बन्धित चित्र बनाए। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुमारी रश्मिता भुवा, नीलम पारीक एवं प्रकाश कुमावत श्रेष्ठ रहे। प्रतियोगिता परिणाम कला अध्यापक डीके शर्मा व सुश्री सरला सोनी ने तैयार किया।

No comments: